रणथम्भौर टाइगर रिजर्व: पर्यटक सफारी पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 22 लोग घायल

घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व: पर्यटक सफारी पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 22 लोग घायल

वन विभाग के अनुसार फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है।

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में गुरुवार सुबह की पारी में एक दुखद हादसा सामने आया। यहां एक जोन नम्बर 3 में राजबाग तालाब के पास एक केंटर पर मधुमक्खियों के हमला कर दिया। जिससे करीब 22 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जोन नम्बर 3 में एक केंटर RJ-25-PA- 2169 में 20 पर्यटक सफारी के लिए गए थे। जिसमें मुंबई के एक स्कूल के 17 बच्चे और 3 टीचर सवार थे। इस दौरान राजबाग तालाब के पास अचानक एक मधुमक्खियों के समूह ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में गाइड सुमित गोयल और ड्राइवर युसूफ मंसूरी सहित सभी पर्यटक घायल हो गए।

इस दौरान ड्राइवर और गाइड़ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में केंटर को मौके से बाहर निकाला। जिसके बाद पर्यटकों को होटल टाइग्रेस पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों को बुलाकर सभी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं गाइड और ड्राइवर को अन्य गाइड रणथम्भौर रोड़ स्थित रामसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई।

जानकारी के अनुसार सभी पर्यटकों को हमले के कारण हल्की सूजन आई है। हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है।

Read More ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने पकड़ी नई रफ्तार : फैशन को फास्ट लेन में दौड़ाया, हाई-ऑक्टेन मोटरकोर एस्थेटिक्स को नए रूप में किया पेश

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश