Rising Rajasthan Investment Summit 2024: 34 निवेशकों ने 1119.17 करोड़ का निवेश करने का किया एमओयू

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने शिरकत की

Rising Rajasthan Investment Summit 2024: 34 निवेशकों ने 1119.17 करोड़ का निवेश करने का किया एमओयू

सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के नये अवसरों को सृजित करने और राज्य को आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

सवाई माधोपुर। राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत आज सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा रीको के संयुक्त तत्वावधान में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने शिरकत की।

राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिले में भी 34 निवेशकों द्वारा 1119.17 करोड़ का निवेश करने के एमओयू किये गए, जिससे जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन,  इन्फ्रा क्षेत्र में विकास होगा। राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले में एसएन इनोवेशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा कुस्तला में अमरूदों की प्रोसेसिंग यूनिट, जयपुर टैक्नो एन्टरटेनमेंट एण्ड म्यूजियम प्राइवेट लिमिटेड, जालान हॉस्पिटालिटी एलएलपी, विपिक हॉस्पिटालिटी प्राईवेट लिमिटेड, रीटी एस्टाटेस एलएलपी, जेकेजे रिसोर्ट प्राईवेट लिमिटेड सहित अन्य निवेशकों के माध्यम से 1119.17 करोड़ रूपए के एमओयू किये गए। इससे जिले के 5 हजार 394 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के नये अवसरों को सृजित करने और राज्य को आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास कर रही है, जिससे निवेशकों के लिए स्थापित उद्योगों के विस्तार तथा विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, होटल, रिसॉर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन, बागवानी सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे, प्रभारी मंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बेहद गंभीर है।  इसके तहत प्रदेश में करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी एंव 10 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे है।

इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृव में विगत 9 माह में राज्य सरकार ने जनकल्याण के काम किये है, उस के हिसाब से उपचुनावों में भाजपा की जीत पक्की है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी सचिव संदीप कुमार वर्मा, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधिक्षक ममता गुप्ता, नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी सहित निवेशक एवं जनप्रतिनिधि व अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Read More सचिन पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कहा- गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग