युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मानसिक अवसाद के चलते लगाई फांसी
सुबह करीब सवा 11 बजे पुरानी अनाज मंडी में एक युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सवाई माधोपुर। सवाईमाधोपुर के पुराने शहर में एक युवक फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सवाई माधोपुर शहर चौकी प्रभारी नोवेल कुमार ने बताया कि सुबह करीब सवा 11 बजे पुरानी अनाज मंडी में एक युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हेमराज उर्फ मोन्टू 40 पुत्र बंसल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शहर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक हेमराज पिछले एक डेढ़ साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा था। जिससे वह मानसिक अवसाद में था। जिसके चलते पत्नी के दुकान पर जाने के बाद उसने फांसी लगी ली। जब करीब 11 बजे पत्नी हेमा घर पहुंची तो उसे हेमराज फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मृतक परचूनी की दुकान करता था। जिसके एक बेटा और एक बेटी है। जो अभी बहुत छोटे है। जिसके चलते परिवार पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया।
Comment List