सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती को धमकी और रुपए मांगने का मामला आया सामने
दादिया थाने में मामला दर्ज कराया गया
राजस्थान के सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती को धमकी देने एवं रुपए मांगने का मामला सामने आया है। सांसद के सहायक महेंद्र कुमार ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।
सीकर। राजस्थान के सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती को धमकी देने एवं रुपए मांगने का मामला सामने आया है। सांसद के सहायक महेंद्र कुमार ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। मामले के अनुसार गत 26 सितंबर को सांसद के मोबाइल पर किसी अनजान महिला का फोन आया। जिसने बताया कि वह लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी गुड़गांव से बोल रही है और मंजू देवी के लोन के मामले में गारंटर बताते हुए गाली गलौज करते हुए धमकाने लगी और रुपए मांगने लगी।
इस पर इस मामले में दादिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में सुमेधानंद ने कहा कि कोई उन्हें फंसाने के लिए उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 13:22:44
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...

Comment List