तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर लागू होगी ओटीपी आधारित प्रणाली, यात्री सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

सफल ओटीपी सत्यापन के बाद ही टिकट की पुष्टि

तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर लागू होगी ओटीपी आधारित प्रणाली, यात्री सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

भारतीय रेलवे आगामी दिनों में तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर ओटीपी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है। आम यात्रियों के लिए सुविधा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा इस ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली को प्रस्तावित किया है।  सबसे पहले, रेलवे ने जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटिंग के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण शुरू किया।

जयपुर। भारतीय रेलवे आगामी दिनों में तत्काल टिकटों के लिए खिड़की पर ओटीपी आधारित प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है। आम यात्रियों के लिए सुविधा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा इस ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली को प्रस्तावित किया है। 
सबसे पहले, रेलवे ने जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटिंग के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण शुरू किया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में सभी आरक्षित टिकट प्राप्त करने के पहले दिन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओटीपी-आधारित आरक्षण प्रणाली लागू की गई। यह दोनों पहल आम उपयोगकर्ताओं (रेल यात्रियों) द्वारा सफलतापूर्वक अपनाई गईं, जिससे आरक्षण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हुई।
रेलवे ने 17 नवंबर, 2025 को आरक्षण काउंटरों पर ओटीपी- आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। वर्तमान में यह प्रणाली कुल 52 ट्रेनों तक विस्तारित की जा चुकी है। इस व्यवस्था के तहत, जब कोई यात्री काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराता है, तो आरक्षण फ़ॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। सफल ओटीपी सत्यापन के बाद ही टिकट की पुष्टि की जाती है। आगामी दिनों में यह ओटीपी-आधारित तत्काल आरक्षण प्रणाली सभी शेष ट्रेनों पर लागू कर दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य तत्काल कोटे के दुरुपयोग को रोकना और वास्तविक यात्रियों को उच्च मांग वाले टिकटों तक बेहतर पहुँच प्रदान करना है। यह रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता, यात्री सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
PKC-ERCP परियोजना के तहत गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होने की संभावना। करीब 27 किमी...
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन