टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड

नियम बदलने का उद्देश्य सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना है

टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव किया है। अब रिफंड समय के आधार पर मिलेगा। 72 घंटे पहले रद्द करने पर 75%, 24 घंटे के भीतर 25% और 8-24 घंटे के बीच 50% रिफंड मिलेगा। 8 घंटे से कम समय पर कोई रिफंड नहीं। बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन से 30 मिनट पहले तक बदला जा सकेगा।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकट के कैंसिलेशन नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों का समय के अनुसार पैसा कटेगा। इसके अलावा रेलवे की ओर से बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियम में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार यात्री ट्रेन चलने से कितनी देर पहले टिकट रद्द करते है, उसी अनुसार यात्रियों को रिफंड दिया जाएगा। पेनल्टी भी इसी बात पर निर्भर करेगी कि ट्रेन का जो समय है, उससे कितने घंटे पहले टिकट को रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार नियम बदलने का उद्देश्य सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना है।

नए नियमों के मुताबिक अगर यात्री ट्रेन चलने से 72 घंटे पहले अपने टिकट को रद़्द करता है, तो उसे 75 प्रतिशत, 24 घंटे के बीच 25% और 24 घंटे से 8 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 50% रिफंड दिया जाएगा। वहीं ट्रेन चलने से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। इसके अलावा ट्रेन के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक यात्रियों को अपना बोर्डिंग पॉइंट बदलने की भी सुविधा मिलेगी। इससे बड़े शहरों में रहने वाले यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन