सीरिया: पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, जानें क्यों मिला मृत्युदंड ?

पूर्व नियोजित हत्या और प्रताड़ना के आरोपों में दोषी करार

सीरिया: पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, जानें क्यों मिला मृत्युदंड ?
दमिश्क की एक अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को पूर्व नियोजित हत्या, प्रताड़ना और मानवाधिकार उल्लंघनों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। उनके साथ ही दारा प्रांत के पूर्व सुरक्षा प्रमुख आतिफ़ नजीब को भी फांसी की सजा दी गई है। असद वर्ष 2024 में सरकार गिरने के बाद से रूस में शरण लिए हुए हैं।

दमिश्क। सीरिया में दमिश्क की एक अदालत ने मंगलवार को सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें पूर्व नियोजित हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनायी। अदालत ने उनके अलावा सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा के पूर्व प्रमुख आतिफ़ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने नजीब को पूर्व नियोजित हत्या और प्रताड़ना के आरोपों में दोषी करार दिया।

गौरतलब है कि बशर अल-असद अपने पिता हाफ़िज़ अल-असद के निधन के बाद वर्ष 2000 में सीरिया के राष्ट्रपति बने थे। शुरुआत में उन्हें एक आधुनिक और सुधारवादी नेता के रूप में देखा गया था, लेकिन 2011 में जब देश भर में उनके शासन के खिलाफ जन प्रदर्शन शुरू हुए, तो उन्होंने उन्हें कुचलने के लिए कठोर सैन्य कार्रवाई का सहारा लिया। इसके बाद सीरिया एक लंबे और विनाशकारी गृहयुद्ध में उलझ गया, जिसमें लाखों नागरिक मारे गए और करोड़ों बेघर हो गए। अपने दो दशक से अधिक के तानाशाही शासन के दौरान असद पर अपनी ही जनता के खिलाफ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल, मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन और युद्ध अपराधों के आरोप लगते रहे हैं।

दिसंबर 2024 में सीरियाई विद्रोही बलों द्वारा दमिश्क पर कब्जा करने और सरकार के पतन के बाद, बशर अल-असद आठ दिसंबर 2024 में रूसी सेना की मदद से रातों-रात सीरिया छोड़कर भागे थे, जहाँ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक शरण दे दी थी। वह वर्तमान में रूस की राजधानी मॉस्को में परिवार के साथ राजनीतिक शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया