कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
हरियाणा के टोहाना में आयोजित विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने एमएसपी, पराली प्रबंधन, माफिया राज, बढ़ती बेरोजगारी और लाखों बीपीएल कार्ड काटे जाने के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की।

टोहाना। हरियाणा के टोहाना में आयोजित कांग्रेस के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, गरीब और युवा समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा और मंडियों में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पराली के मुद्दे को लेकर सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

कुमारी सैलजा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में खनन, ड्रग, आब्रजन और गैंग माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, डॉक्टरों और उद्योगपतियों को धमकी भरे फोन आ रहे हैं और फिरौती मांगी जा रही है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बीपीएल परिवारों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 52.50 लाख बीपीएल परिवार थे लेकिन छह महीने के भीतर 13.50 लाख परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली हैं, जबकि युवा रोजगार के इंतजार में हैं।

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि टोहाना सम्मेलन कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता का प्रमाण है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक बदलाव जनता के संकल्प से आता है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी उनके भविष्य को लेकर चिंता को दर्शाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया