निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र

शासन सचिवालय सरकार के सभी विभागों के शासन की मुख्य धुरी

निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
राजस्थान में आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर शासन सचिवालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश। कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह ने जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा।

जयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए शासन सचिवालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन सचिव, कार्मिक विभाग अर्चना सिंह ने इस संबंध में जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि शासन सचिवालय सरकार के सभी विभागों के शासन की मुख्य धुरी है। यहां से नीतिगत एवं संवेदनशील कार्य निरंतर संचालित होते हैं। सचिवालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाने से शासन के महत्वपूर्ण राजकार्य की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पत्र के अनुसार चुनाव आचार संहिता के दौरान ऐसे प्रकरण, जिनमें चुनाव आयोग की सहमति आवश्यक होती है, उनकी स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर चुनाव आयोग को भेजा जाता है। ऐसे मामलों को भी शासन सचिवालय स्तर पर तैयार कर प्रस्तुत किया जाता है। इसी कारण सचिवालय कर्मियों की सेवाएं शासन के सुचारू संचालन के लिए जरूरी बताई गई हैं।

सरकार ने पूर्व में भी राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय और लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव कार्यों से मुक्त रखा है। इसी आधार पर आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में शासन सचिवालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय