राजस्थान में 19 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्थायी, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
कुछ अधिकारियों के परिवीक्षा काल में असाधारण अवकाश का विवरण भी दर्ज
जयपुर। वित्त (कर) विभाग ने सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी करने के आदेश जारी किए हैं। राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा नियम, 1977 के नियम 24 के तहत आधारभूत प्रशिक्षण और विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा निर्धारित दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में संतोषजनक कार्य करने वाले अधिकारियों को स्थायी किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित तिथि से स्थायी किया गया है।
सूची में अभिषेक सिंह खंगारोत, जसप्रीत कौर, प्रवीण कुमार, मोनिका खंडेलवाल, महेंद्र सिंह, आकाश बूटोलिया, अनिल गोदारा, सुनील कुमार, ऋतुराज सिंह चूण्डावत, विवेक यादव, देवेंद्र कुमार, शिखर चंदन, राधिका शर्मा, प्रीति अग्रवाल और मोहित कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। आदेश में अधिकारियों की कार्यग्रहण तिथि, परिवीक्षा अवधि में अवकाश तथा स्थायीकरण की तिथि का भी उल्लेख किया गया है। कुछ अधिकारियों के परिवीक्षा काल में असाधारण अवकाश का विवरण भी दर्ज है।

Comment List