घोड़ा गाड़ी बचाने के प्रयास में पलटी क्रूजर, बच्चे और महिला की मौत, 16 घायल

जीण माता मंदिर से लौट रहा था परिवार 

घोड़ा गाड़ी बचाने के प्रयास में पलटी क्रूजर, बच्चे और महिला की मौत, 16 घायल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

सीकर। सीकर में घोड़ा गाड़ी को बचाने के चक्कर में क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और महिला की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को पिकअप से अस्पताल लेकर गए। इनमें एक बच्चे समेत तीन की हालत गंभीर है। हादसा सीकर-हनुमानगढ़ हाईवे पर फतेहपुर थाना इलाके में रामगढ़ बस स्टैंड के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। क्रूजर में एक परिवार के 18 लोग सवार थे। ये सीकर के जीण माता मंदिर में जड़ूला चढ़ाकर नोहर (हनुमानगढ़) लौट रहे थे। 

जीण माता मंदिर से लौट रहा था परिवार 
एस आई मूलाराम ने बताया कि क्रूजर में सवार परिवार हनुमानगढ़ के नोहर का रहने वाला है। ये लोग मोहित (12) पुत्र गुगनराम का जड़ूला चढ़ाने के लिए सीकर के जीण माता मंदिर आए थे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे नोहर लौट रहे थे। फतेहपुर पार करने के बाद रामगढ़ बस स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक घोड़ा गाड़ी आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे क्रूजर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे एक पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी रोककर लोगों की मदद की। सभी 18 लोगों को धानुका सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

बच्चे सहित तीन की हालत गंभीर
एएसआई मूलाराम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने रोहित (7) पुत्र सुभाष और सुनीता (37) पत्नी खेताराम को मृत घोषित कर दिया। सुनीता मोहित की मौसी जबकि रोहित, मोहित की बुआ का पोता था। कपिल (8) पुत्र दिनेश कुमार, मंजू (46) पत्नी बोदूराम और दीवान (40) पुत्र मोटूराम को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। घायलों गुगनराम (43), उनकी बेटी स्नेहा (18), गीतांजलि (16), सुभाष (37) पुत्र हीरालाल, बबलू (20) पुत्र खेताराम, निशा (18) पुत्री खेताराम, गोविंदराम (43) पुत्र दुलाराम, अनीता (40) पत्नी गोविंदराम, नीतू (21) पत्नी विकास और वंदना (30) पत्नी सुभाष शामिल हैं। तीन को मामूली चोट आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत