डाकघर में भी मिलेगी एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी

शून्य बैलेंस पर डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा।

डाकघर में भी मिलेगी एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी

299 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटनावश मृत्यु, दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग-वि छेद, पैरालाइसिस होने पर 10 लाख रुपए का बीमा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक-आर्थिक बाधाओं को लेकर 60 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय आईपीडी और 30 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय ओपीडी का लाभ ले सकेंगे।

गंगापुर सिटी । डाक विभाग समय के साथ चलने के लिए किसी भी दौड़ में पीछे नहीं रहा है। उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और फिर एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। अब डाक विभाग बीमा पॉलिसी की ओर भी अग्रसर हो रहा है। विभाग ने ग्राहकों के लिए ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी भी शुरू कर दी है। इसमें डाकघर ने ग्राहकों के लिए 299 और 399 दो प्रकार का वार्षिक प्रीमियम शुरू किया है। 299 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटनावश मृत्यु, दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग-वि छेद, पैरालाइसिस होने पर 10 लाख रुपए का बीमा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक-आर्थिक बाधाओं को लेकर 60 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय आईपीडी और 30 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं, प्रीमियम का लाभ लेने वाले अगर अपने बच्चों को भी बीमा कवर का लाभ दिलवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 399 रुपए का बीमा प्रीमियम लेना होगा। इसमें प्रीमियम लेने वाला लाभार्थी अधिकतम 2 बच्चों को शिक्षा के लिए 10 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा। साथ ही अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हर रोज 1 हजार रुपए प्रतिदिन व अधिकतम 10 हजार रुपए मरीज को मिलेगा। इसमें परिवहन संबंधी और अंतिम संस्कार संबंधी लाभ भी कवर होगा। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को पहले शून्य बैलेंस पर डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस को 15-16 फरवरी से दौसा स्टेशन पर दो मिनट...
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली
प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 3000 करोड़ रुपये के पुल,आईआईएम गुवाहाटी और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की दी सौगात