आमसागर सरोवर की बारिश के दौरान पाल टूटने से 3 दर्जन मकानों में दरारें
मरम्मत व मुआवजे को लेकर दिया ज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाल की मरम्मत कराने तथा मकानों का मुआवजा दिलाने को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
टोडारायसिंह। कस्बे के आमसागर सरोवर की बारिश के दौरान टूटी पाल से पानी के रिसाव से आस पास के करीब तीन दर्जन मकारों में दरार पड़ने से मकान कभी गिरने की संभावना को लेकर वार्ड पार्षद आनन्द प्रजापत के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने क्षतिग्रस्त पाल की मरम्मत कराने तथा मकानों का मुआवजा दिलाने को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि गत बरसात के दिनों आम सागर की पाल टूट गई थी। मौके पर जिला कलक्टर सहित जलदाय व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर ही सभी अधिकारियों व नगरपालिका प्रशासन को पाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने आमसागर की पाल में तात्कालिक व्यवस्था के लिए मिट्टी के कट्टे डाल कर इतिश्री कर ली। ज्ञापन में बताया कि आम सागर की पाल की मरम्मत नहीं होने से पानी का लगातार रिसाव से आस पास के मकानों में दरारें पड गई और कभी भी मकान ध्वस्त होने की संभावना के साथ जानमाल के साथ बड़ी हादसा घटित होने की संभावना लगातार बनी रहती है।
मोहल्लावासियों ने ज्ञापन में बताया कि न तो आमसागर से पानी की निकासी की गई और नहीं मरम्मत की जा रही है। ऐसे में मोहल्लावासियों में भय बना हुआ है और प्रशासन की लापरवाही को लेकर काफी रोष व्याप्त है। मोहगावासियों ने 15 दिन में पाल का निर्माण नहीं किया जाता है तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Comment List