नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई कमेटियों में 54 सदस्य

इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है

नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई कमेटियों में 54 सदस्य

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई 6 कमेटियों में कुल 54 सदस्य है, जिसमें राजस्थान से एकमात्र सचिन पायलट शामिल हैं। कमेटियों में खेती-किसानी प्रस्ताव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है।

उदयपुर। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई 6 कमेटियों में कुल 54 सदस्य है, जिसमें राजस्थान से एकमात्र सचिन पायलट शामिल हैं। कमेटियों में खेती-किसानी प्रस्ताव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। इस कमेटी में टी एस सिंह देव, शक्ति सिंह गोहिल, नाना पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव,अखिलेश प्रसाद सिंह, गीता कोरा और अजय कुमार लल्लू शामिल हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मल्लिकार्जुन खरगे की चेयरमैनशिप में बनाई गई कमेटी में गुलाम नबी आजाद, अशोक चौहान, उत्तम कुमार रेड्डी, शशि थरूर, शंकर, पवन खेड़ा और रागिनी नायक शामिल है। आर्थिक प्रस्ताव प्रस्ताव में पी चिदंबरम को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। इसमें सिद्धारमैया, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव अरोड़ा, परिणीति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते शामिल है। सोशल एंपावरमेंट प्रस्ताव के तहत सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी में मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखजिंदर सिंह,नाम टूकि, नारायण भाई, एन्टोनी एके राजू शामिल है। संगठनात्मक प्रस्ताव कमेटी में मुकुल वासनिक को कनविनर बनाया गया है, जिसमें अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी, नेता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन शामिल है। यूथ एंड एंपावरमेंट प्रस्ताव के तहत अमरिंदर सिंह राजा को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। जिसमें श्रीनिवास बीवी, नीरज कुंदन, कृष्णा गौरा, कृष्णा अल्लावरु, अलका लाम्बा, रोजी ऐमजॉन,अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर और संगीता दत्ता शामिल है।

6 कमेटियां इन प्रस्तावों पर करेगी चर्चा
शिविर में आने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में राजनीतिक और सामाजिक धु्रवीकरण, सेंटर स्टेट रिलेशन, जम्मू कश्मीर डीलिमिटेशन का मुद्दा है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट की पहचान बदलने की कोशिश पर चर्चा होगी। आर्थिक एजेंडा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ  से रखा जाएगा। जिसमे पब्लिक सेक्टर का निजीकरण, महंगाई, नोटबंदी के बाद इकोनॉमी का गिरावट, जीएसटी, कोविड मिस मैनेजमेंट, राज्यों के जीएसटी बकाया, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र होगा।
सामाजिक और न्याय एजेंडा में सलमान खुर्शीद इस बार सामाजिक न्याय का एजेंडा पेश करेंगे। जिसमे खासतौर से अनुसूचित जाति, महिला, ट्राइबल कानून के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही पिछड़े वर्गों को संगठन में उनके प्रतिनिधित्व पर चर्चा होगी। युवा एंपावरमेंट एजेंडा में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बरार ने युवाओं को लेकर इस बार कई नए प्रयोग करने की बात कही है। इस बार शिविर में 50 प्रतिशत लोग 50 साल से कम आयु के होंगे। युवा एजेंडा में शिक्षा और रोजगार को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया गया है। न्यू एजुकेशन पॉलिसी और इतिहास को दुाारा से लिखने को मोदी सरकार की कोशिश को एजेंडा में रखा गया है। किसान और खेत मजदूर का ग्रुप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस ग्रुप के कन्वेनर है। वो लगातार किसान संगठन के लोगों से फीडौक लेकर एजेंडा तैयार कर रहे है। इस एजेंडे में खेती किसानी से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इस बार एमएसपी का मुद्दा, कर्ज माफी का मुद्दा सबसे अहम रहेगा। संगठनात्मक एजेंडा कांग्रेस पार्टी के लिहाज से सासे महत्वपूर्ण एजेंडा होगा। जिसमे भविष्य की दिशा और दशा को लेकर मंथन होगा। इसका एजेंडा मुकुल वासनिक की टीम ने तैयार किया है। संगठन में सुधार, राज्य और जिला स्तर पर बदलाव। इसके साथ ही संगठन के एजेंडे में दिग्विजय सिंह और प्रियंका गांधी के एजिटेशन ग्रुप द्वारा दिए गए सुझावों को भी शामिल किया गया है। इस ग्रुप ने अगले दो साल के लिए रोड मैप तैयार किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश