आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, उग्र भीड़ ने लगाया जाम, कई वाहनों में तोड़फोड़ : मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

पुलिस बल के अलावा उदयपुर से भी अतिरिक्त जाप्ता

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, उग्र भीड़ ने लगाया जाम, कई वाहनों में तोड़फोड़ : मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बदहवास घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना बताई।

मोती खेड़ा। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोग उग्र हो गए। डबोक थाने के सामने आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और निजी वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, उदयपुर-डबोक सर्विस रोड जाम कर दिया। बिगड़ते हालात देख आला अफसरों के साथ ही तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एसपी योगेश गोयल ने आरोपी रामलाल गमेती (30) को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी देकर भीड़ को शांत किया। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची रविवार शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी, वहीं एक व्यक्ति बच्ची का मुंह दबाकर झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बदहवास घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना बताई। बच्ची की हालत बिगड़ती देखकर उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बसों में तोड़फोड़ और रोड जाम
घटना से नाराज लोग सोमवार सुबह बड़ी संख्या में डबोक थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कुछ ही देर के बाद रोड जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। माहौल गर्माता देख एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अंजना सुखवाल एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

थाने पर किया पथराव
आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। शराब के ठेके पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी,और आगजनी की। डबोक चौराहे पर भी लोगों ने उपद्रव किया। हालत बिगड़ते देख मावली, घासा, वल्लभनगर और खेरोदा समेत भारी पुलिस बल के अलावा उदयपुर से भी अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना