निजी डेंटल कॉलेज की छात्रा ने लगाई फांसी : मौके पर मिला सुसाइड नोट, कॉलेज स्टाफ पर टॉर्चर के आरोप
कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टाफ मेंबर को हटा दिया
सुखेर थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने कॉलेज स्टाफ पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में शुक्रवार सुबह छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया था। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टाफ मेंबर को हटा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक श्वेता सिंह (25) जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। उसके पिता पुलिस में कांस्टेबल हैं। श्वेता उनकी इकलौती बेटी थी।
गुरुवार रात 11 बजे हॉस्टल में उसकी रूममेट जब कमरे में पहुंची तो उसे यह छात्रा फंदे पर लटकी मिली। उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे में सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कॉलेज स्टाफ पर समय पर परीक्षा नहीं करवाने, अपनी मर्जी से फेल करने और जो पैसा नहीं दे उसका शोषण करने के आरोप लगाए हैं।
दोनों स्टाफ मेंबर को हटाया
चेयरमैन अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना गया है। 2 से 3 महीने में समाधान का आश्वासन दिया है। शिक्षक नैनी और भगवत को हटा दिया गया है। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

Comment List