डबोक एयरपोर्ट पर हादसा : निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, तीन मजदूर घायल

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन पर उठा सवाल

डबोक एयरपोर्ट पर हादसा : निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, तीन मजदूर घायल

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम और डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उदयपुर। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर डबोक के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर निमार्णाधीन भवन की छत की शटरिंग अचानक गिर गई, जिससे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब छत की भराई से पहले लोहे के सरिए और पाइप लगाए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान लोहे के झूलते सरिए और पाइप असंतुलित होकर नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गए, जिससे अब्दुल्ला, कन्हैयालाल और रहीम नामक मजदूरों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम और डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तकनीकी लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला लग रहा है। बताया गया है कि डबोक एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानकों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य न्याति इंजीनियरिंग कंपनी को ठेके पर सौंपा गया है। ऐसे में निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 

क्या हैं मुख्य तथ्य
हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हुआ।
निमार्णाधीन भवन की छत की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर घायल।
घायलों में अब्दुल्ला, कन्हैयालाल और रहीम शामिल, सभी खतरे से बाहर।
निर्माण कार्य का ठेका न्याति इंजीनियरिंग कंपनी के पास।
हादसे के समय छत की भराई से पहले लोहे की पाइप और सरिए लगाए जा रहे थे।
मौके पर कोई सुरक्षात्मक इंतजाम नहीं थे, जिससे हादसा हुआ। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत