करंट से महिला व किशोर की दर्दनाक मौत

सायरा क्षेत्र में कुएं की मोटर स्टार्ट करते समय लगा करंट

करंट से महिला व किशोर की दर्दनाक मौत

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के सोनलई गांव में सोमवार सुबह कुएं पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से महिला और किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

 उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के सोनलई गांव में सोमवार सुबह कुएं पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से महिला और किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार सायरा निवासी मोहनसिंह की पत्नी छगनी कुंवर (50) सुबह खेत पर फसलों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर लगी मोटर स्टार्ट करने लगी, तभी अचानक करंट लगने वह चिपक गई। उसके चिल्लाने पर पास ही खेत में काम कर रहा ढीकोड़ा निवासी मोहन (17) पुत्र चेनाराम गमेती दौड़कर पास पहुंचा। छगनी को बचाने के प्रयास में मोहन भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा नायब तहसीलदार को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को सायरा चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Read More रहस्यमयी बीमारी से दो और मासूमों की मौत : सात दिन में 7 बच्चों की गई जान, लसाड़िया के बाद झल्लारा क्षेत्र में फैली दहशत

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान