पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत की सुनामी, 'आप' पड़ी बड़ी पार्टियों पर भारी

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हो गए है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत की सुनामी,  'आप' पड़ी बड़ी पार्टियों पर भारी

चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने इतिहास बनाया है। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है।

चंडीगढ़। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हो गए है। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने इतिहास बनाया है। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली है। जबकि पंजाब में कांग्रेस को महज 18 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं अकाली दल को 4 सीटों पर जीत मिली है।  भाजपा चार राज्यों में धमाल मचाने के बाद भी पंजाब में कुछ खास नहीं कर पाई और बीजेपी को यहां महज 2 सीटों पर जीत मिली।  अन्य के खाते में सिर्फ 1 सीट आईं है।

उल्लेखनिय है कि यह पहली बार होगा, जब पंजाब में आप की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने जनादेश के लिये लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता और मंत्री चुनाव हार गए है। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल है।

 पंजाब में बड़े-बड़े चेहरे भी हार गए
पंजाब में आप ने सियासी बदलाव नई परिभाषा तय कर दी। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ  बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि बड़े-बड़े चेहरों को भी करारी शिकस्त दी। सीएम चन्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल जैसे लोग भी झाडू में उड़ गए। 30 साल में यह पहली बार है कि बादल परिवार विधानसभा से बाहर हो गया है।

आप को पहली बार मिला पूर्ण राज्य
आम आदमी पार्टी को पंजाब में पहली बार किसी पूर्ण राज्य की कमान मिली है। आप की दिल्ली में सरकार है लेकिन इसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं है।

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे मान
पंजाब में सीएम के चेहरा रहे भगवंत मान ने जीत के बाद कहा कि यह आप की नहीं बल्कि जनता की सरकार होगी। सरकार जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उसके द्वार तक जाएगी। मान ने कहा कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के रूप में उनकी तस्वीर नहीं लगेगी।

चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 92,  कांग्रेस को 18, भाजपा को 2, शिअद को 4,  अन्य को 1सीट पर जीत मिली है।

Read More दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल : निवेशकों की चांदी, लेकिन शादी-ब्याह के खरीदार निराश  सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल : निवेशकों की चांदी, लेकिन शादी-ब्याह के खरीदार निराश 
उच्च कीमतों के बावजूद, सोने की मांग में गिरावट और शादी-ब्याह के सीजन में आभूषणों की खरीदारी में कमी देखी...
बैक-टू-बैक अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम कर रही हैं शनाया कपूर
रेखा ने साहिब सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके योगदान को किया याद, कहा- हम उनके सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध 
भाजपा विधि प्रकोष्ठ का अधिवक्ता होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लिया भाग 
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी, क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल
असर खबर का - रास्ते पर डाला बिल्डिंग मटेरियल हटाया, रास्ता हो गया था अवरुद्ध
पुलिसकर्मी कर रहे है होली का बहिष्कार : पुलिसकर्मियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला करें भजनलाल, गहलोत ने की मामले में दखल देने की अपील