दुनिया के सबसे लंबे शख्स सुल्तान को है पत्नी की तलाश

दुनिया के सबसे लंबे शख्स सुल्तान को है पत्नी की तलाश
8 फीट 3 इंच के कोसेन लड़की ढूंढ़ने पहुंचे रूस

मॉस्को। दुनिया का सबसे लंबा शख्स रूस जा पहुंचा है। उसे तलाश है अपने लिए नई पत्नी की जिसके साथ मिलकर वह संतान को जन्म दे सके। 39 साल के सुल्तान कोसेन तुर्की के एक किसान हैं जिनका ट्यूमर उनकी पिट्यूटरी ग्रंथि को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से उनका आकार असाधारण रूप से ज्यादा है जो तब होता है जब पिट्यूटरी ग्रंथि बहुत अधिक वृद्धि हार्मोन का उत्पादन करती है। अपनी आश्चर्यजनक लंबाई के चलते उनका नाम 8 फीट 3 इंच की ऊंचाई के साथ सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल है। कुर्द मूल के कोसेन बताते हैं कि अब उन्हें इस लंबाई की आदत हो गई है। लेकिन कभी-कभी इसके चलते उन्हें कई कठिनाइयों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने 2013 में 29 वर्षीय मर्व डिबो नाम की 5 फीट 9 इंच लंबी सीरियाई महिला से शादी की थी।

तलाक के बाद कोसेने ने फिर किया शादी का इरादा
उनकी पत्नी के साथ उनकी सबसे बड़ी समस्या कम्युनिकेशन था क्योंकि वह तुर्की बोलते थे जबकि उनकी पत्नी सिर्फ अरबी बोलती थीं। बातचीत में समस्या के बावजूद दोनों की शादी कई सालों तक चली, जब तक कि दंपति ने हाल ही में तलाक नहीं लिया। अकेले होने के बाद कोसेन ने एक बार फिर शादी का इरादा किया है। वह दिसंबर की शुरूआत में रूस पहुंचे थे जहां वह अपने लिए नई पत्नी की तलाश कर रहे हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं अपनी नई पत्नी को अपने साथ वापस तुर्की ले जाना चाहता हूं। मैं एक समुद्र से दूर दक्षिण-पूर्व में एक ऐतिहासिक जगह पर रहता हूं। मैंने सुना है कि रूस की महिलाओं को विनम्र पुरुष पसंद होते हैं तो यह काफी आसान होगा। कोसेन ने कहा कि रूसी महिला अपने पति को हमेशा प्यार करेगी।  कोसेन अपनी नई पत्नी की तलाश में रूस में कितने समय तक रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश