इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत

लोगों की तलाश अभी भी जारी है

इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत

सार्वजनिक सुरक्षा विभाग (पीएसडी) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएसडी ने कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

अम्मान। जॉर्डन के अम्मान में एक 4 मंजिला आवासीय इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग (पीएसडी) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएसडी ने कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश अभी भी जारी है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इमारत गिरने से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है।

सूत्र ने बताया कि करीब 25 लोगों की रहने वाली पुरानी 4 मंजिला इमारत की बिजली आपूर्ति पहले ही काट दी गई थी। हादसे की जांच के आदेश दिए गए है। अस्पताल के निदेशक हाम बाकैन ने कहा कि लुजमीला अस्पताल स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा और संकट प्रबंधन केंद्र के समन्वय से घायलों का इलाज कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग