डेविड जूलियस और अर्डेम पैटापाउटियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

डेविड जूलियस और अर्डेम पैटापाउटियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और अर्डेम पैटापाउटियन को तापमान और स्पर्श संबंधी रिसेप्टर्स की खोजों के लिए चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से नवाजा गया है।

स्टॉकहोम। अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और अर्डेम पैटापाउटियन को तापमान और स्पर्श संबंधी रिसेप्टर्स की खोजों के लिए चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से नवाजा गया है।कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट स्थित नोबेल असेंबली ने सोमवार को दाेनों वैज्ञानिकों को साझा रूप से पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।असेंबली ने बताया कि डेविड जूलियस ने मिर्च से मिलने वाले तीखे और जलन उत्पन्न करने वाले यौगिक कैप्साइसिन का उपयोग कर जलन महसूस होने पर प्रतिक्रिया देने वाले त्वचा की तंत्रिका के अंत में पाये जाने वाले एक सेंसर की पहचान की। अर्डेम पैटापाउटियन ने दबाव के प्रति संवेदनशील कोशिकाओं का उपयोग कर त्वचा और आंतरिक अंगों में यांत्रिक उत्तेजनाओं के लिए जिम्मेदार सेंसर के एक नवीन वर्ग की खोज की।असेंबली ने बताया कि इन सफल खोजों ने गहन शोध गतिविधियों को शुरू किया जिससे तंत्रिका तंत्र द्वारा गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजना को महसूस किये जाने संबंधी हमारी समझ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा-  किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
पशुपालकों ने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में ‘एम-20 आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की। जयपुर...
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान