सूडान में 72 घंटों के संघर्ष विराम पर सहमति

सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच शुरू हुईं थी झड़पें 

सूडान में 72 घंटों के संघर्ष विराम पर सहमति

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को सूडानी सेना के कमांडर अब्देल फतह अल बुरहान और आरएसएफ के कमांडर मोहम्मद हमदान डागालो के साथ बातचीत की और दोनों पक्षों से 23 अप्रैल को मुसलमानों के पर्व ईद अल-फितर तक राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम करने का आग्रह किया।

मॉस्को। सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने कहा है कि वह मानवीय आधार पर 72 घंटे के संघर्षविराम के लिए सहमत हुआ है, जो कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे (04:00 जीएमटी) से शुरू हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को सूडानी सेना के कमांडर अब्देल फतह अल बुरहान और आरएसएफ के कमांडर मोहम्मद हमदान डागालो के साथ बातचीत की और दोनों पक्षों से 23 अप्रैल को मुसलमानों के पर्व ईद अल-फितर तक राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम करने का आग्रह किया।

रायटर्स ने आरएसएफ के एक बयान के हवाले से कहा कि यह संघर्ष विराम ईद-उल-फितर के समय किया गया है, इससे नागरिकों के निकालने के लिए मानवीय गलियारों को खोलने और उन्हें अपने परिवारों से मिलने तथा बधाई देने का अवसर प्रदान किया गया है। सूडान की राजधानी खार्तूम और देश के अन्य इलाकों में पिछले शनिवार को सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच झड़पें शुरू हुईं। सरकारी बलों ने आरएसएफ पर विद्रोह करने का आरोप लगाया और उनके ठिकानों पर हवाई हमला किया। बाद में, सूडानी सेना के प्रमुख अब्देल फतह बुरहान ने आरएसएफ को भंग करने का फरमान जारी कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन