तुर्की में पुलिस हिरासत में 72 आईएस संदिग्ध, बड़ी मात्रा में जब्त किया धन
शहरों में छापेमारी की
मंत्री ने कहा कि पुलिस ने अंकारा और इस्तांबुल तथा अंताल्या शहरों में छापेमारी की और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में धन जब्त किये।
तुर्की। पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के संदेह में 72 लोगों को हिरासत में लिया है। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी। येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर कहा कि आईएस के खिलाफ एक अभियान में 13 प्रांतों से 72 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
मंत्री ने कहा कि पुलिस ने अंकारा और इस्तांबुल तथा अंताल्या शहरों में छापेमारी की और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में धन जब्त किये। मंत्रालय का अनुमान है कि देश में नियमित आतंकवाद विरोधी अभियानों में 3,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
Tags: custody
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 12:26:12
मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत 1 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना में स्वयं भाग लेकर नागरिकों को प्रेरित किया।...

Comment List