पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग में 8 सैनिक ढेर 

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों पर खुलेआम हमला कर रहे हैं

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग में 8 सैनिक ढेर 
अफगान पक्ष ने सुबह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पालोसिन इलाके में भारी हथियारों से एक पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर हमला किया। इसमें सैनिक ढेर हो गए है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पास सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 2 प्रमुख कमांडरों समेत 8 अफगान तालिबान सैनिक मारे गए हैं। सप्ताहांत में खुर्रम सीमावर्ती जिले में हुई गोलीबारी में 16 सैनिक घायल भी हुए हैं। अफगान पक्ष ने सुबह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पालोसिन इलाके में भारी हथियारों से एक पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर हमला किया। इसमें सैनिक ढेर हो गए है।

तालिबान खुलेआम कर रहा हमला
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब अफगान सैनिकों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है। सूत्रों ने कहा कि अफगान तालिबान, पाकिस्तान के अंदर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों पर खुलेआम हमला कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच व्यापार भी निलंबित
तनावपूर्ण स्थिति के कारण सप्ताहांत में दोनों देशों के बीच व्यापार निलंबित रहा। सीमा पर रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें आईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान के कुर्रम के मार्घन में आतंकी हमले में अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के एक अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Tags: war

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र