इजरायल ने 44 दिनों में युद्धविराम का किया 500 बार उल्लंघन, सैकड़ों फिलीस्तीनियों की मौत

गाजा में इजरायल पर युद्धविराम उल्लंघन के आरोप तेज

इजरायल ने 44 दिनों में युद्धविराम का किया 500 बार उल्लंघन, सैकड़ों फिलीस्तीनियों की मौत

हमास नियंत्रित गाजा प्रशासन ने दावा किया है कि इजरायल ने 24 घंटे में 27 हमले कर छह हफ्ते पुराने युद्धविराम का उल्लंघन किया। हमलों में बच्चों सहित 24 फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायल का कहना है कि कार्रवाई हमास के हमले के जवाब में की गई। दोनों पक्षों के आरोपों से तनाव और बढ़ गया है।

तेल अवीव। गाजा में हमास नियंत्रित सरकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने पिछले 24 घंटे में कम से कम 27 भयानक हमले किए हैं। गाजा में हमास सरकार के मीडिया ऑफिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सीजफायर लागू होने के बाद से इजरायल ने 44 दिनों में कम से कम 497 बार गाजा में सीजफायर तोड़ा है, जिसमें सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास ने आरोप लगाया है कि हमलों में करीब 342 आम लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे, औरतें और बूढ़े हैं।

हमास ऑफिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम इजरायली कब्जा करने वाले अधिकारियों द्वारा सीजफायर समझौते के लगातार गंभीर और सिस्टमैटिक उल्लंघन की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमास ऑफिस ने कहा है कि ये उल्लंघन इंटरनेशनल मानवीय कानून और समझौते से जुड़े मानवीय प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन हैं। इन उल्लंघनों में से 27 शनिवार को किए गए हैं, जिसमें 24 लोग मारे गये हैं और 87 घायल हुए। हमास ऑफिस ने यह भी कहा कि इजरायल सीजफायर उल्लंघनों से होने वाले मानवीय और सुरक्षा नतीजों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। दावा किया गया है कि इजरायल, पूरी तरह से तबाह हो चुके इलाकों में दवाई और जरूरी मेडिकल सप्लाई को बार बार रोक रहा है।

इजरायल पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सेना ने गाजा में हवाई हमलों की एक लहर शुरू कर दी, जिसमें बच्चों समेत कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। यह युद्धग्रस्त इलाके में छह हफ्ते पुराने सीजफायर का सबसे नया उल्लंघन है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि ये नए हमले तब किए गए जब हमास के एक लड़ाके ने गाजा की तथाकथित येलो लाइन के अंदरम इजरायली सैनिकों पर हमला किया। इजरायली सेना का कहना है कि शनिवार को हुए हवाई हमले एक घटना के जवाब में किए गए, जिसमें कथित रूप से एक हमास सदस्य ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दावा किया कि इन अभियानों में हमास के पांच सीनियर लड़ाकों को मार गिराया गया। लेकिन हमास ने इस घटना को बहाना बताते हुए दावे पर सवाल उठाए हैं। हमास के सीनियर लीडर इज्जत अल-रिशेक ने मध्यस्थों और अमेरिकी प्रशासन से इजरायल पर दबाव डालने की अपील की है। 

Read More रूस ने की ईरान की निंदा, दखलअंदाजी और उकसावे की धमकियों पर दें डाली चेतावनी

उसने कहा कि, समझौता तोड़ने के लिए इजरायल रसंहार का सहारा ले रहा है। उन्होंने यह भी खारिज किया कि हमास ने संघर्ष विराम समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि, इजराइल ही रोजाना और योजनाबद्ध तरीके से संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। अल जजीरा के रिपोर्टर तारेक अबू अज्जूम ने गाजा सिटी से रिपोर्ट करते हुए कहा कि, यह युद्धविराम वास्तव में सिर्फ नाम का समझौता है, क्योंकि हवाई हमले और सैन्य गतिविधियां अब भी जारी हैं और लोगों की सुरक्षा का भरोसा बुरी तरह टूट चुका है।

Read More आखिर क्यों ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए किया बंद? सामने आई चौकाने वाली वजह

इजरायल पर कैदियों को टॉर्चर करने का आरोप

Read More अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं हो रही बंद

इस बीच, गाज फोरेंसिक एविडेंस विभाग ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से समर्थन की मांग की है, क्योंकि इजरायल की तरफ से लौटाए गए 330 शवों में से सिर्फ 90 की पहचान ही संभव हो पाई है, जिनमें कई पर यातना, विकृति और कथित फांसी के निशान मिले हैं। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि प्रयोगशालाओं और डीएनए परीक्षण उपकरणों की भारी कमी के कारण पहचान प्रक्रिया बाधित हो रही है। गाजा प्रशासन का कहना है कि इजरायल ने समझौते में शामिल येलो लाइन सीमा से पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है।  जिससे और अधिक इलाकों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर