ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, नमस्ते से किया फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन
शालीनता के साथ रनवे पर चलीं
ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2024 में शानदार एंट्री की और लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर बिल्कुल आइकॉनिक स्टाइल में वॉक किया।
पेरिस। बॉलीवुड स्टार एवं पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में जलवा बिखेर दिया। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय, सौंदर्य की दिग्गज कंपनी लोरियल के अम्बेस्डर के रूप में उपस्थित हुईं। बैलून हेम रेड ड्रेस पहने, जोधा अकबर स्टार ने अपने आकर्षक लुक से जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या ने बहुत ही लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा और बोल्ड रेड लिप शेड के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए। वह लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद आत्मविश्वास और शालीनता के साथ रनवे पर चलीं।
उन्होंने वॉक के बाद अपनी भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुये फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन नमस्ते के साथ किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2024 में शानदार एंट्री की और लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर बिल्कुल आइकॉनिक स्टाइल में वॉक किया। ऐश्वर्या ने अपने हॉट लुक से महफिल लूट ली। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी नजर आईं।

Comment List