बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर छिपे हो सकते हैं एलियंस

रिसर्चर्स का दावा है कि हो सकता है एलियन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर रह रहे हों।

बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर छिपे हो सकते हैं एलियंस

क्या इस अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है?

वॉशिंगटन। क्या इस अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है? वैज्ञानिक अभी भी इसे लेकर खोज कर रहे हैं। लेकिन रिसर्चर्स का दावा है कि हो सकता है एलियन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर रह रहे हों। यूरोपा की ज्यादातर सतह पूरी तरह बर्फ  से ढकी हुई है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया है कि यूरोपा पर पानी भी हो सकता है। यूरोपा की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड से मिलती-जुलती है। ग्रीनलैंड में बर्फ  के नीचे पानी में जीवन मिलता है। यहां झींगा, जेलिफि श और घोंघे मिलते हैं। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा में बर्फ  की कठोर सतह के नीचे पानी में जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान यूरोपा पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी लकीरें देखी हैं, जो उठी हुई बर्फ  है।

बर्फ  के नीचे पानी में हो सकता है जीवन
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डॉ.ग्रेगर स्टीनबु्रग का कहना है कि 20 सालों से ज्यादा समय से लोग इन डबल रिज पर अध्ययन कर रहे हैं। लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा देखा है जैसा पृथ्वी पर होता है। उन्होंने कहा कि हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्फीले यूरोपा पर आखिर किस तरह की फिजिक्स और गतिशीलता की प्रक्रियाएं हावी हैं? वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह डबल रिज लगभग एक हजार फीट ऊंचे हैं और इनकी चौड़ाई करीब आधा मील से ज्यादा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र