एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 

टिप्पणी के किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 

एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती पर पछतावा जताया है, लेकिन हालिया दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने टिप्पणी के किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

लंदन। ब्रिटेन पुलिस ने चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच के सिलसिले में की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म पर पुलिस की कारें और लगभग 8 अधिकारी पहुंचे थे। टेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे उन आरोपों की समीक्षा कर रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि माउंटबैटन-विंडसर ने जेफरी एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे। ये आरोप हाल ही में अमेरिकी सरकार द्वारा जारी की गई फाइलों के आधार पर लगाए गए हैं। माउंटबैटन ने एपस्टीन के साथ किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती पर पछतावा जताया है, लेकिन हालिया दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने टिप्पणी के किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

पिछले साल लंबी जांच के बाद उनसे ड्यूक ऑफ यॉर्क सहित अन्य उपाधियां और सैन्य सम्मान वापस ले लिए गए थे। उन्हें रॉयल लॉज भी छोड़ना पड़ा था और अब उन्हें केवल एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनकी बेटियों की उपाधि बरकरार है। एंड्रयू ने सभी आरोपों से इनकार किया है। बीते कुछ समय में उनकी ऐसी तस्वीरें देखने को मिली थी, जिन्होंने एंड्रयू पर लगे आरोपों को और संगीन बना दिया। उन पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है। वह पहले भी कई बार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते आए है। पुलिस उन पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।  

 

Read More ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में 90 लाख लोगों ने किया ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 'No Kings Protest', 'ताज उतार दो, जोकर' और 'सत्ता परिवर्तन की शुरुआत जैसे लगाए नारे

 

 

Read More हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक

Tags: andrew

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग