बलोच विद्रोहियों के पास एडवांस्ड हथियार, पाक सेना टक्कर नहीं ले सकती : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

पाक रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बलूच विद्रोहियों से कमजोर पड़ी सेना

बलोच विद्रोहियों के पास एडवांस्ड हथियार, पाक सेना टक्कर नहीं ले सकती : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में माना कि बलूच विद्रोहियों के पास अमेरिकी हथियार, राइफलें और नाइट विजन डिवाइस हैं, जिनके आगे पाक सेना कमजोर पड़ रही है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि पाकिस्तानी फौजियों के पास हथियारों की कमी है। उन्होंने कहा कि बलूच विद्रोहियों के पास ऐसे अमेरिकी हथियार हैं जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये विद्रोही बलूचिस्तान में हमले कर रहे हैं और अफगानिस्तान से समर्थन पा रहे हैं। पाक रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी संसद में कहा कि विद्रोहियों के पास महंगी राइफलें और नाइट विजन डिवाइस हैं। एक राइफल की कीमत 20 लाख रुपए तक है, जबकि थर्मल वेपन साइट्स चार से पांच हजार डॉलर की हैं। कुल मिलाकर उनके सैन्य उपकरणों की कीमत बीस हजार डॉलर के करीब है।

पाक सेना बागी बलूचों के आगे पस्त

आसिफ ने माना कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूच विद्रोहियों के आगे पस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान बहुत बड़ा इलाका है और विद्रोहियों की तकनीक काफी एडवांस है। उन्होंने दावा किया कि ये राइफलें और नाइट विजन डिवाइस अमेरिकी हथियार है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि विद्रोहियों का नेतृत्व अफगानिस्तान में है और वहां से उन्हें मदद मिल रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के नेतृत्व में ये विद्रोही मुख्य रूप से पाकिस्तानी पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान बीएलए के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।

बलूचिस्तान में क्यों है ऐसी स्थिति?

Read More ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले

पाकिस्तान बलूच अलगाववादी विद्रोह से दशकों से जूझ रहा है। यह प्रांत अफगानिस्तान और ईरान से सटा हुआ है और खनिजों से भरा है। यहां सुरक्षा बलों, विदेशियों और गैर-स्थानीय पाकिस्तानियों पर अक्सर हमले होते हैं। बीएलए को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इस संगठन ने हाल के वर्षों में अन्य प्रांतों से आए पाकिस्तानियों और विदेशी ऊर्जा कंपनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले साल इसी संगठन 450 यात्रियों से भरी ट्रेन पर हमला किया था।

Read More मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह