जो बाइडेन ने प्रचार अभियान कर्मचारियों को दिया ट्रम्प पर हमले तेज करने को कहा

बाइडेन लोगों को ट्रम्प के अधिक विवादास्पद क्षणों की याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं

जो बाइडेन ने प्रचार अभियान कर्मचारियों को दिया ट्रम्प पर हमले तेज करने को कहा

बाइडेन ने प्रचार अभियान के वरिष्ठ कर्मचारियों से कहा कि ट्रम्प जो कहते हैं, उस पर अधिक ध्यान दें।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के कर्मचारियों को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सार्वजनिक बयानों पर हमले तेज करने का निर्देश दिया है।

सीएनएन ने निर्देश से परिचित दो स्रोतों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि बाइडेन ने प्रचार अभियान के वरिष्ठ कर्मचारियों से कहा कि ट्रम्प जो कहते हैं, उस पर अधिक ध्यान दें।

एक वरिष्ठ अभियान सलाहकार ने कथित तौर पर कहा कि बाइडेन की टीम इस बात से आश्चर्यचकित है कि बड़ी संख्या में मतदाता राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प के कार्यकाल को गुलाबी चश्मे से देखते हैं। ऐसे में बाइडेन लोगों को ट्रम्प के अधिक विवादास्पद क्षणों की याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बाइडेन के प्रचार अभियान के त्वरित प्रतिक्रिया निदेशक अम्मार मौसा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प उन सभी चीजों के एकदम विपरीत हैं जो राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने पद संभालने के बाद से की है और हासिल की है, तथा अगले नौ महीनों में अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता मतदाताओं के लिए स्पष्ट विकल्प पेश करना होगा।

Read More यूरोपीय लोग नहीं जानते कि यूक्रेन संघर्ष कैसे समाप्त किया जाएं : पुतिन इसे सुलझाना चाहते हैं, तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है मामला; बोले ट्रंप

बाइडेन के प्रचार अभियान ने पिछले सप्ताह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) संबंधी रुख के लिए ट्रम्प पर हमला करते हुए एक नया विज्ञापन लॉन्च किया। विज्ञापन में ट्रम्प की स्थिति को खतरनाक और गैर-अमेरिकी बताया गया और नाटो के प्रति बाइडेन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। 

Read More सोशल मीडिया एक्स पर साइबर हमला : लोगों को हुई परेशानी, मस्क ने कहा- आधे घंटे रही रुकावट

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर