चीन ने यूक्रेन में शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया

चीन ने यूक्रेन में शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया
गेंग ने कहा कि हम सभी हितधारकों से अपनी अपील को फिर से दोहराते हैं वे अधिक शीघ्रता से राजनयिक मध्यस्थता को आगे बढ़ाएं और संकट के शीघ्र राजनीतिक समाधान के लिए सक्षम स्थितियां बनाने के लिए मिलकर काम करें।

चीन ने यूक्रेन संकट से संबंधित पक्षों से शत्रुता शीघ्र समाप्त करने का आह्वान किया। यूक्रेन में संघर्ष के कारण नागरिकों के हताहत होने के मुद्दे पर विचार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक की। परिषद ने रूस के अनुरोध पर इसी मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए दोबारा बैठक की।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने कहा कि साल के अंत में गंभीर हमलों और नागरिकों के हताहत होने को लेकर चीन दुखी है। उन्होंने सुरक्षा परिषद को बताया कि हम यूक्रेन के लंबे समय तक चले संकट और युद्ध की भड़कती लपटों से बेहद चिंतित हैं, जो नये साल के समय में बेहिसाब तबाही मचा रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष या युद्ध में कोई विजेता नहीं होता। युद्ध या संघर्ष निर्दोष लोगों को गहरी पीड़ा देने और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता को भारी नुकसान पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने, ताल-मेल बढ़ाने और शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने के लिए संबंधित पक्षों से अपनी अपील दोहराते हैं।

Read More उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी

गेंग ने कहा कि हम सभी हितधारकों से अपनी अपील को फिर से दोहराते हैं वे अधिक शीघ्रता से राजनयिक मध्यस्थता को आगे बढ़ाएं और संकट के शीघ्र राजनीतिक समाधान के लिए सक्षम स्थितियां बनाने के लिए मिलकर काम करें।

Read More पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि चीन शांति और बातचीत के पक्ष में खड़ा रहेगा और शांति (एजेंसी) को प्रोत्साहित करने, सुविधाजनक बनाने तथा यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके: एक की मौत, 40 अन्य घायल, सैकड़ों घर और इमारतें क्षतिग्रस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद