चीन के डीपसीक से दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट

कंपनी के मार्केट कैप 590 बिलियन डॉलर कम हो गए है

चीन के डीपसीक से दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट

डीपसीक के एआई मॉडल को आगे करने के बाद टेक कंपनियों के बाजार में एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान एनवीडिया को हुआ है।

वॉशिंगटन। दुनिया में एआई एक नया मुद्दा बन गया है, जिसे लेकर जंग सी हो रही है। दुनिया की बड़ी इकोनॉमी में इसे लेकर आगे जाने की लड़ाई सी चल रही है। इसी बीच चीन ने डीपसीक के एआई मॉडल को आगे कर दिया, जिससे अमेरिका के शेयर बाजार गिर गए। चीन के कारण टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण कंपनी के मार्केट कैप 590 बिलियन डॉलर कम हो गए है।

डीपसीक के एआई मॉडल को आगे करने के बाद टेक कंपनियों के बाजार में एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान एनवीडिया को हुआ है। इसके बाद अन्य कंपनियों को भी नुकसान हुआ है। डीपसीक के हमले के कारण अमेरिका के शेयर बाजारों के इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से इन कंपनियों के मार्केट कैप को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।

इस ऐप के इस्तेमाल से डेटा चोरी का खतरा
चीन ने चैटजीपीटी की टक्कर में चीन ने एआई चैटबॉट ऐप डीपसीक को उतारा। यह ऐप अमेरिका और चीन में खूब पॉपुलर हो रहा है। हालांकि भारत के मामले में डीपसीक चीन के एजेंट के तौर काम कर रहा है। चाइनीज ऐप क्डीपसीक ने दिखाया कि वो अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आने वाला है। यह ऐप भारत में डाउनलोड के उपलब्ध है। हालांकि जब ऐप पर कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश समेत नार्थ ईस्ट के राज्यों के बारे में सवाल पूछा गया, तो डीपसीक से जवाब मिला कि यह मेरे वर्तमान स्कोप से परे है। हम किसी अन्य मुद्दे पर बात करें।

चीन कर रहा एआई 
दरअसल चीन भारतीय इलाके अरुणाचल प्रदेश समेत नार्थ-ईस्ट के कई राज्यों पर अपना दावा करता है। साथ ही पीओके पर पाकिस्तान अपना दावा करता है और जैसा सभी को मालूम है कि चीन पाकिस्तान का सहयोगी देश है। ऐसे में चाइनीज मेड डीपसीक कश्मीर और नार्थ ईस्ट राज्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं देता है। यह उसके एआई के गलत इस्तेमाल की तरफ इशारा करता है।

Read More मानवीय कार्यकर्ता सीरिया के तटीय इलाकों में हिंसा से उबरने में कर रहे हैं मदद, कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित : संयुक्त राष्ट्र

इस्तेमाल से बचें भारतीय यूजर्स
जैसा कि मालूम है कि डीपसीक एक चाइनीज ऐप है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए भारतीयों यूजर को ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी साझा करनी होती है। हालांकि भारतीय यूजर्स को ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे डेटा चोरी का खतरा बढ़ सकता है।

Read More फ्रांस बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक, भारत दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश

क्यों डीपसेक की हो रही है चर्चा
डीपसीक एक चाइनीज ऐप है, इसे आज के वक्त का सबसे बेहतर एआई मॉडल बताया जा रहा है। इसकी टक्कर चैटजीपीटी से मानी जा रही है। यह सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। हालांकि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना डेटा देना होता है।

Read More मोदी ने की मॉरीशस की संसद का नया भवन बनाने की पेशकश, अपराधियों को पकड़ने सहित 8 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के करारों पर किए हस्ताक्षर

Tags: deepcick

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत