97वें ऑस्कर्स अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा, जीते पांच अवार्ड

ऑस्कर अवार्ड, लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए

97वें ऑस्कर्स अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा, जीते पांच अवार्ड

97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए।

लॉस एंजिल्स। 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए। ऑस्कर अवार्ड, लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए, जिसमें इस साल मेजबानी कॉनन ओ ब्रायन ने की। निर्देशक जैक्स ऑडियार्ड की फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ को 13 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि इसके ठीक पीछे ब्रैडी कॉर्बेट की द ब्रूटलिस्ट और जॉन एम. चू की विक्ड हैं, जिन्हें दस-दस नॉमिनेशन मिले। आस्कर अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म अनोरा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ के लिए शॉन बेकर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एड्रियन ब्रॉडी को फिल्म ‘द ब्रुटलिस्ट’ के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार माइकी मैडिसन को फिल्म ‘अनोरा’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान कीरन कल्किन को फिल्म ‘ए रियल पेन’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनत्री का पुरस्कार जोई सलदाना, को ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म आई एम् स्टिल हियर (ब्राजील) चुनी गयीं। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का पुरस्कार फ्लो को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री फीचर का पुरस्कार नो अदर लैंड को मिला। सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ को दिया गया। सवश्रेष्ठ अडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिये कॉन्क्लेव को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा, सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शार्ट, आई एम नॉट ए रोबोट, सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट, इन द शैडो ऑफ साईप्रस, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, द ब्रूटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग, एल मल ,सर्वश्रेष्ठ साउंड, ड्यून: पार्ट-2, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, द ब्रुटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ हेयर एंड मेकअप, द सबस्टेंस, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम  डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग, अनोरा, सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स, ड्यून: पार्ट-2 बनीं।

 

Read More ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में भी व्यापार की इजाजत नहीं, अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो हम लाल सागर में रास्ते रोक देंगे: ईरान

Read More फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

Read More आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल