डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा: तीन हफ़्तों के लिए और बढ़ा इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम, नेतन्याहू और जोसेफ आउन के बीच शिखर सम्मेलन की मेजबानी की संभावना

संघर्ष विराम विस्तार: मध्य पूर्व में शांति की नई उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा: तीन हफ़्तों के लिए और बढ़ा इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम, नेतन्याहू और जोसेफ आउन के बीच शिखर सम्मेलन की मेजबानी की संभावना
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रंप ने हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध लेबनान की रक्षा का संकल्प लिया।

वॉशिंगटन। इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को तीन हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह फ़ैसला व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में श्री ट्रम्प, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैन्स, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, इज़रायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी, लेबनान में अमेरिका के राजदूत मिशेल ईसा और इज़रायल तथा लेबनान के कई उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के बीच हुई एक बैठक में लिया गया।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कहा, "बैठक बहुत अच्छी रही।" उन्होंने कहा कि अमेरिका लेबनान को हिज़्बुल्लाह से रक्षा करने में मदद करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह "निकट भविष्य" में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन की बैठक की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं, हालाँकि उन्होंने इसकी तारीख़ की घोषणा नहीं की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर