बांग्लादेश में 12 फरवरी को होकर रहेगा चुनाव, मोहम्मद यूनुस ने दिलाया भरोसा, अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर साधी चुप्पी

अंतरिम सरकार का चुनावी आश्वासन

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होकर रहेगा चुनाव, मोहम्मद यूनुस ने दिलाया भरोसा, अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर साधी चुप्पी

ढाका में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को ही स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव होंगे।

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भरोसा दिलाया है कि 12 फरवरी को हर हाल में देश में चुनाव होंगे। मोहम्मद यूनुस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 फरवरी को हर हाल में चुनाव होंगे, ना एक दिन पहले और ना एक दिन बाद। 

चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने ये बातें उस वक्त कही हैं, जब अमेरिका के दो पूर्व सीनियर डिप्लोमैट, अल्बर्ट गोम्बिस और मोर्स टैन ने मंगलवार देर रात ढाका में स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में उनसे मुलाकात की। इन दोनों ने डोनाल्ड ट्रंप के पहले प्रशासन के दौरान काम किया था।

सरकार को सत्ता सौंपने के अपने इरादे और वादे पर कायम: मोहम्मद यूनुस ने कहा कि चुनावों को लेकर फेक न्यूज और जानबूझकर भ्रम फैलाने की बाढ़ आ गई है। लेकिन उन्होंने आश्वास्त करते हुए कहा कि अंतरिम सरकार 12 फरवरी को चुनाव कराने और नतीजे घोषित होने के बाद लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को सत्ता सौंपने की अपनी इरादे और वादे पर कायम है। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, चुनाव 12 फरवरी को ही होंगे, न एक दिन पहले, न एक दिन बाद। उन्होंने आगे कहा कि मतदान आजाद, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगी और एक त्योहार जैसे माहौल में होगी।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को ही होंगे चुनाव

Read More ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 

मोहम्मद यूनुस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरिम सरकार चुनावों के दौरान पूरी तरह से निष्पक्ष रहेगी। ताकि एक निष्पक्ष प्रशासन और सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे। अमेरिका के पूर्व एक्टिंग अंडर सेक्रेटरी आॅफ स्टेट अल्बर्ट गोम्बिस और पूर्व एम्बेसडर-एट-लार्ज मोर्स टैन अहम चुनावों से पहले बांग्लादेश का दौरा किया है। ये बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें मोहम्मद यूनुस और अमेरिकी डिप्लोमेट्स के बीच कई मुद्दों पर बात की गई। इस दौरान आगामी चुनाव, पिछले साल जुलाई में सत्ता परिवर्तन और उसके बाद के हालात, युवा प्रदर्शनकारियों का उदय, जुलाई चार्टर और जनमत संग्रह, वोट को टारगेट करने वाली फेक न्यूज और गलत जानकारी, रोहिंग्या संकट जैसे मामले शामिल थे।

Read More कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के ईंधन टैंक पर ड्रोन हमला, सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर

भविष्य में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं 

Read More मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल 

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में एक ऐसा लोकतांत्रिक शासन आएगा, जिसमें भविष्य में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं होगी। यूनुस ने कहा कि पूर्व तानाशाह सरकार के समर्थक चुनावों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश में फेक न्यूज और गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन लोग सतर्क हैं। वे एआई-जनरेटेड गलत जानकारी वाले वीडियो का पता लगा सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत