विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा, ग्रीनलैंड में अपने दूतावास के उद्घाटन पर गश्ती पोत भेजेगा कनाडा

ग्रीनलैंड में दूतावास उद्घाटन पर कनाडा की आर्कटिक तैनाती

विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा, ग्रीनलैंड में अपने दूतावास के उद्घाटन पर गश्ती पोत भेजेगा कनाडा

कनाडा ग्रीनलैंड के नूक में वाणिज्यिक दूतावास उद्घाटन के दौरान आर्कटिक गश्त हेतु तटरक्षक पोत तैनात करेगा, जिससे क्षेत्र में उसकी मौजूदगी मजबूत होगी।

ओटावा। ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में अगले हफ्ते अपने वाणिज्यिक दूतावास के उद्घाटन के मौके पर कनाडा एक गश्ती पोत भेजेगा। कनाडाई मीडिया ने विदेश मंत्री अनीता आनंद के हवाले से यह जानकारी दी है।

आनंद ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा कि तैनात किये जाने वाले पोत को विशेष रूप से आर्कटिक क्षेत्रों में गश्त के लिये तैयार किया गया है। विदेश मंत्री के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि यह एक कनाडाई तटरक्षक पोत होगा, न कि शाही कनाडाई नेवी पोत। पिछले हफ्ते आनंद ने कहा था कि कनाडा आर्कटिक में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का इरादा रखता है और इसी सिलसिले में ग्रीनलैंड में अपना वाणिज्यिक दूतावास खोलेगा। 

उल्लेखनीय है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के समय में कई बार उसे खरीदने या 'कब्जा' करने की मंशा जताते हुए कहा है कि यह उनके देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये जरूरी है। 

डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने ही अमेरिका को कोई गलत कदम उठाने के खिलाफ चेतावनी दी है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिये कहा है। 

Read More हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में इमरान की पार्टी के 47 नेताओं को कोर्ट ने ठहराया दोषी: दस साल की कैद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को चेताया है कि चुनाव नहीं हुए तो कोर्ट...
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता