भारतीय लेखिका को फ्रांस ने नाइटहुड से किया सम्मानित, बोले- सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत

फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित सर्वोच्च योग्यता है

भारतीय लेखिका को फ्रांस ने नाइटहुड से किया सम्मानित, बोले- सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत

शेवेलियर डे ल आर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (नाइट्स आफ द ऑर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स) फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित सर्वोच्च योग्यता है।

सिंगापुर। भारतीय मूल की लेखिका पूजा नैंसी और एक अन्य शख्स इवान हेंग को सिंगापुर र फ्रांस के बीच सांस्कृतिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए फ्रांसीसी संस्कृति मंत्रालय की तरफ से नाइट्स आफ द आर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स से नवाजा गया है। सिंगापुर में फ्रांस के राजदूत मिन्ह-दी तांग ने सिंगापुर के मंत्री एडविन टोंग की उपस्थिति में गुरुवार शाम को नैन्सी और हेंग को यह पुरस्कार प्रदान किया। शेवेलियर डे ल आर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (नाइट्स आफ द ऑर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स) फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित सर्वोच्च योग्यता है।

किन लोगों को दिया जाता है ये अवॉर्ड?

यह उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य या इन क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सिंगापुर में फ्रांस के दूतावास ने गुरुवार को कहा कि नैन्सी और हेंग को शेवेलियर डी ल ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस नियुक्त किया गया है। नैंसी सिंगापुर राइटर्स फेस्टिवल की पूर्व निदेशक थी। दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी साहित्य के प्रति उनके समर्पण ने सिंगापुर और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को काफी मजबूत किया है।

Tags: honored

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर