जिम्बाब्वे में बस और ट्रक की टक्कर: हादसे में 24 लोगों की मौत, घायलों में से 12 की हालत गंभीर
17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।
हरारे। जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार घायलों में से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस दक्षिण अफ्रीकी सीमा के पास बेइटब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा में 34 टन मैग्नीशियम लेकर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी। बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चला है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Mar 2026 13:04:14
ऑस्ट्रेलिया ने ईरान की पाँच महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को मानवीय वीजा दिया है। एएफसी एशियाई कप 2026 के दौरान राष्ट्रगान...

Comment List