भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक

नदियों पर डेटा साझा करने की मांग

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया। भारत ने सीमा-पार नदियों के जल डेटा और ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने के लिए विशेषज्ञ-स्तरीय बैठक शीघ्र बुलाने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। भारत ने चीन के साथ सीमा-पार नदियों पर विशेषज्ञ-स्तरीय तंत्र की बैठक जल्द आयोजित करने की जरूरत बताते हुए ऊपरी धारा की परियोजनाओं से संबंधित तकनीकी विवरण साझा किए जाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 36वीं बैठक गुरुवार को यहां हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) सुजीत घोष ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग की महानिदेशक होउ यानछी ने किया।

बैठक में दोनों पक्षों ने विभिन्न विषयों पर स्पष्ट एवं खुली चर्चा की और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों के समाधान तथा किसी भी प्रकार की गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए डब्ल्यूएमसीसी, स्थानीय कमांडर-स्तरीय बैठकों तथा अन्य सहमत तंत्रों सहित मौजूदा राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों की मदद लेने पर सहमत हुए।

दोनों देशों ने 24वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता के परिणामों के अनुरूप सीमा निर्धारण, सीमा प्रबंधन, तंत्र-निर्माण तथा सीमा-पार सहयोग से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान भारत ने सीमा-पार नदियों पर विशेषज्ञ-स्तरीय तंत्र की अगली बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने की आवश्यकता दोहराई और ऊपरी धारा की परियोजनाओं से संबंधित तकनीकी विवरण साझा किए जाने के महत्व पर बल दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची