भारत अगला सुपरपावर : यूएनएससी में मिले सदस्यता, नहीं तो संयुक्त राष्ट्र होगा कमजोर

दुनिया के लिए काफी मायने रखता है

भारत अगला सुपरपावर : यूएनएससी में मिले सदस्यता, नहीं तो संयुक्त राष्ट्र होगा कमजोर

स्टब ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं भारत का बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मैं समझता हूं कि भारत अमेरिका और चीन के साथ अगला सुपरपावर बनेगा।

हेलसिंकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को एक बार फिर से बड़ा समर्थन मिला है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि भारत अमेरिका और चीन के साथ अगला सुपरपावर होगा। स्टब ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अनिवार्य रूप से स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत को सदस्यता नहीं मिलती है तो संयुक्त राष्ट्रपति लगातार कमजोर होता रहेगा। रूस से लेकर ब्रिटेन तक खुलकर भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने का समर्थन कर रहे हैं लेकिन सिर्फ एक देश की वजह से भारत की दावेदारी रुक रही है। इस देश का नाम चीन है। चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

स्टब ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं भारत का बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मैं समझता हूं कि भारत अमेरिका और चीन के साथ अगला सुपरपावर बनेगा। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की किसी एक ताकत के साथ रिश्ते बनाने की बजाय सभी प्रमुख देशों के साथ अच्छे रिश्ते बना रहा है। यह पूरी तरह से समझ आता है। भारत के आकार, देशों के साथ संबंध और क्षमता को स्वीकार करते हुए स्टब ने कहा कि भारत जो करता है, वह दुनिया के लिए काफी मायने रखता है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं