वेनेजुएला विवाद पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, कहा-घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय, शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं 

भारत ने शांति और सुरक्षा की अपील की

वेनेजुएला विवाद पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, कहा-घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय, शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं 

भारत ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और मादुरो की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण बातचीत और स्थिरता बनाए रखने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। भारत ने वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम पर गहरी चिंता करते हुए कहा है कि वह बदलते हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और सभी पक्षों से शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों का समाधान करने की अपील करता है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के घटनाक्रम पर एक दिन बाद सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए रविवार को कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता का बना रहना जरूरी है।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए समर्थन की पुष्टि करता है। भारत का कहना है, हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

वक्तव्य में कहा गया है कि काराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देना जारी रखेगा। गौरतलब है कि, वेनेजुएला में शनिवार तड़के एक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को राजधानी काराकस से अमेरिका बलपूर्वक ले जाया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले में 6 सैनिकों की मौत।...
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें