इजरायल ने हमास पर रूपरेखा को अस्वीकार कर प्रगति बाधित करने का आरोप, कहा- युद्ध विराम वार्ता को कमजोर कर रहा है हमास 

इजरायल का पक्ष लेने का आरोप

इजरायल ने हमास पर रूपरेखा को अस्वीकार कर प्रगति बाधित करने का आरोप, कहा- युद्ध विराम वार्ता को कमजोर कर रहा है हमास 
इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार किए गए नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन हमास इसे अस्वीकार करके वार्ता को बाधित कर रहा है

यरूशलम। इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार किए गए नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन हमास इसे अस्वीकार करके वार्ता को बाधित कर रहा है। यह जानकारी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को दी। नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर रूपरेखा को अस्वीकार करके प्रगति को बाधित करने का आरोप लगाया है। 

अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि हमास की प्रतिक्रिया अस्वीकार्य है और स्थिति को पीछे ले जाती है। इजरायल हमारे बंधकों की वापसी और हमास की हार के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। हमास ने हालांकि कहा कि उसने अमेरिका समर्थित योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन लंबे समय तक युद्ध विराम की मांग सहित इसमें संशोधन की मांग भी की है। विटकॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमास के जवाब को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया और समूह से आगे की वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए रूपरेखा को अपनाने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम आने वाले दिनों में 60-दिवसीय युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता शेष बंधकों में से आधे की रिहाई की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें मृत व्यक्ति भी शामिल हैं और स्थायी युद्ध विराम पर बातचीत का द्वार खोलेगा।

इजरायल का पक्ष लेने का आरोप
अमेरिका द्वारा समर्थित प्रस्ताव में लड़ाई में 60-दिवसीय विराम, गाजा में अभी भी बंद 58 बंधकों में से 28 की रिहाई, 1,200 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों का आदान-प्रदान और एन्क्लेव में मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल है। उधर, हमास के वरिष्ठ अधिकारी बासम नैम ने इस दावे को खारिज कर दिया कि समूह ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।  उन्होंने विटकॉफÞ पर इज़रायल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। हमास 60-दिवसीय युद्ध विराम के दौरान तीन चरणों में बंधकों की रिहाई, गाजा में व्यापक सहायता पहुंच और गारंटी की मांग कर रहा है। यह समझौता स्थायी युद्ध विराम की ओर ले जाएगा। इजरायल ने इन शर्तों को खारिज कर दिया है और हमास के निरस्त्रीकरण, सत्ता से हटाने और सभी शेष बंधकों की बिना शर्त रिहाई पर जोर दिया है।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमास की स्थिति के जवाब में सेना द्वारा उत्तरी गाजा में अभियान तेज करने की उम्मीद है। इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट््ज ने शुक्रवार को हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करे या नष्ट होने के लिए तैयार रहे।  

Read More अमेरिका-कनाडा व्यापार बातचीत विफल : अमेरिका की कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी, कार्नी ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग