अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन : 6 लोगों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

अचानक आई बाढ़ ने गरीबी से त्रस्त देश के अधिकतर हिस्सों को प्रभावित किया 

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन : 6 लोगों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में भूस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

तिरिन कोट। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में भूस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय संस्कृति एवं सूचना निदेशक ने बताया कि उरुजगान में गिजाब जिले के सरमोरी इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले, मंगलवार को कंधार प्रांत में एक घर की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया कि पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश, बर्फबारी और अचानक आई बाढ़ ने गरीबी से त्रस्त देश के अधिकतर हिस्सों को प्रभावित किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में मीडिया कार्यशाला और सफारी आयोजित। मीडिया प्रतिनिधियों को बाघ संरक्षण, वन प्रबंधन और वन्यजीव...
राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा
राजस्थान विधानसभा : कुंभलगढ़ और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या का सवाल उठा, मंत्री ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 
राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा 
राजस्थान विधानसभा : रामेश्वर महादेव मंदिर पर रोपवे निर्माण का प्रश्न उठा, उपमुख्यमंत्री ने दिया जवाब 
हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी