कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, भारतीय दूतावास ने की निंदा, पुलिस जांच शुरू

टोरंटो में भारतीय महिला की हत्या

कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, भारतीय दूतावास ने की निंदा, पुलिस जांच शुरू

कनाडा के टोरंटो में शनिवार को एक घर से बरामद महिला के शव की पहचान 30 वर्षीय भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह 'इंटिमेट पार्टनर वायलेंस' (घरेलू हिंसा) का मामला है। हिमांशी शुक्रवार रात से लापता थीं।

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने शनिवार को मिले एक महिला के शव की पहचान भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना के रूप में की है। सीबीसी की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को संदेह है कि यह पति/पुरुष मित्र द्वारा हिंसा का मामला है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि शुक्रवार रात को उन्हें स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट डब्ल्यू इलाके में एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट मिली थी। पुलिस को शनिवार सुबह करीब 06:30 बजे एक लापता महिला का शव घर में मिला। 

इस बीच टोरंटो में भारतीय दूतावास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार की हर संभव मदद कर रहा है।

दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, हम टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक, हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और हैरान हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों से दूतावास इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए है, और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हरसंभव मदद दी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट