राजश्री पान मसाला मामला : सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने  

हस्ताक्षरों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई

राजश्री पान मसाला मामला : सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने  

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष अनुराग गौतम और सदस्य ने शुक्रवार को राजश्री पान मसाला मामले में सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान व उनके दस्तावेजों को तस्दीक करने वाले नोटेरी एवं वकील को 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

कोटा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष अनुराग गौतम और सदस्य ने शुक्रवार को राजश्री पान मसाला मामले में सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान व उनके दस्तावेजों को तस्दीक करने वाले नोटेरी एवं वकील को 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आयोग ने अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश वकालतनामा एवं अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच करने का आदेश दिया है।

सलमान की तरफ से आयोग में उनके वकील की ओर से पेश दस्तावेज व वकालतनामें पर हस्ताक्षर को लेकर परिवादी वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी ने आपत्ति जताई थी और आयोग को पेशी के दौरान बताया था कि अभिनेता सलमान खान की ओर से प्रस्तुत वकालतनामा एवं अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर उनके वास्तविक नहीं होकर संदेहास्पद हैं। आवेदन पर सुनवाई करते उपभोक्ता न्यायालय ने आदेश दिया कि अभिनेता सलमान खान के हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच (एफएसएल लेबोट्री से) कराई जाए। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सलमान खान को स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपने हस्ताक्षर नमूने देने होंगे, जिससे उनकी तुलना प्रस्तुत दस्तावेजों से कराई जा सके। न्यायालय के आदेशानुसार, हस्ताक्षरों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 



Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार