श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच 36 घंटे कर्फ्यू में छूट, केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच 36 घंटे कर्फ्यू में छूट,  केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा

सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया

कोलंबो। श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनों के परिप्रेक्ष्य में लागू 36 घंटे का कर्फ्यू सोमवार को हटा लिया गया। देश में आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शनिवार को आपातकाल लागू कर दी गयी है। वहीं 36 घंटे के कर्फ्यू के दौरान लोगों को किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गयी।  लोगों ने हालांकि कफ्र्यू का उल्लंघन किया और सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए। बहरहाल कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन आपातकाल की स्थिति अभी लागू है।

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया , केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने संवेदनशील स्टॉक के सूचकांक में 7.88 प्रतिशत की गिरावट के बाद दूसरी बार सोमवार को कारोबार बंद कर दिया। वहीं केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने अपना इस्तीफा दे दिया है।स्टैंडर्ड एंड पूअर्स का एसएल520 इंडेक्स आज 7.88 फीसदी और ऑल शेयर इंडेक्स में 4.65 फीसदी गिरावट आयी। काबराल ने ट्वीट  में कहा,'' कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के परिप्रेक्ष्य में  मैंने आज अपना इस्तीफा महामहिम राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सौंप दिया है।''

सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया
इससे पहले श्रीलंका सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने रविवार की रात बताया कि कहा कि मंत्रियों की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा दे दिया है।
मंत्री केहेलिया रामबुकवेल ने कहा है कि राष्ट्रपति विपक्ष को नए मंत्रिमंडल में आमंत्रित कर सकते हैं , हालांकि विपक्षी समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) के अजित परेरा ने कहा कि कैबिनेट का इस्तीफा एक दिखावा है क्योंकि संविधान के तहत त्यागपत्र राष्ट्रपति को देना होता है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं किया जायेगा , एसजेबी किसी भी सरकार में शामिल नहीं होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग