थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा : ब्रेक फेल होने से बस हादसे का शिकार, 17 लोगों की मौत; 32 घायल
जब यह दुर्घटना हुई, तब बस में 49 लोग सवार थे
पूर्वी थाईलैंड के प्राचिनबुरी प्रांत में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
बैंकॉक। पूर्वी थाईलैंड के प्राचिनबुरी प्रांत में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सड़क सुरक्षा केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे जब यह दुर्घटना हुई, तब बस में 49 लोग सवार थे। दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल भेजे जाने के बाद मौत हुई। इसके अलावा 32 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि सड़क का यह हिस्सा दुर्घटना संभावित क्षेत्र है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ब्रेक सिस्टम की विफलता के कारण हो सकती है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List