तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : युवक की मौत-बूआ घायल, 60 से अधिक स्पीड में दौड़ रही थी

पुलिस ने भव्या को मौके से डिटेन कर लिया

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : युवक की मौत-बूआ घायल, 60 से अधिक स्पीड में दौड़ रही थी

विधानसभा के पीछे स्थित निजी अस्पताल की रोड पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ। ज्योति नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रही थार गाड़ी ने स्कूटी समेत तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय युवक पारस व्यास की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी बूआ नंदिनी घायल हो गईं।

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में मंगलवार देर रात विधानसभा के पीछे स्थित निजी अस्पताल की रोड पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ। ज्योति नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रही थार गाड़ी ने स्कूटी समेत तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय युवक पारस व्यास की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी बूआ नंदिनी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पारस को मृत घोषित कर दिया। नंदिनी के पैर में गंभीर चोटें हैं और उनका उपचार अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ हादसा: एसीपी अमीर हसन ने बताया कि मृतक पारस व्यास नटराज नगर इमली वाला फाटक का रहने वाला था। वह मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे वह अपनी बूआ नंदिनी को लेकर एक निजी अस्पताल के सामने से गुजर रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने स्कूटी को रौंद दिया। 

18 वर्षीय युवती चला रही थी थार: जांच में सामने आया कि हादसा करने वाली थार जगतपुरा निवासी 18 वर्षीय छात्रा भव्या चौधरी चला रही थी। यह वाहन उसकी मां प्रिया चौधरी के नाम से रजिस्टर्ड है। भव्या क्रिकेटर है और हादसे के समय आरसीए अकादमी की ओर जा रही थी। पुलिस ने भव्या को मौके से डिटेन कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

नशे की जांच भी जारी: एसीपी ट्रैफिक साउथ अमीर हसन ने बताया कि शराब या किसी अन्य नशे की स्थिति में छात्रा का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Read More शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित