रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण : ब्रिटेन

रूस व यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष 100वें दिन तक पहुंच गया

रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण : ब्रिटेन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण हो गया है और अगले दो सप्ताह में इसके पूर्ण रूप से रूस के नियंत्रण में आने की संभावना है।

लंदन । ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस का यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के 90 प्रतिशत भाग पर नियंत्रण हो गया है और अगले दो सप्ताह में इसके पूर्ण रूप से रूस के नियंत्रण में आने की संभावना है। लुहान्स्क ओब्लास्ट यूक्रेन का सबसे पूर्वी प्रशासनिक क्षेत्र है। ब्रिटेन के मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेनी राजधानी शहर कीव और सरकार के केंद्रों पर कब्जा करने के अपने शुरुआती उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रही। मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि यूक्रेनी प्रतिरोध न मिलने और पहले 24 घंटों में होस्टोमेल एयरफील्ड को सुरक्षित करने में विफलता के कारण रूसी आक्रामक अभियान को रोका नहीं जा सका। मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक योजना की विफलता के बाद गलत तथ्यों पर आधारित योजनाएं बनायी गयीं और खराब सामरिक निष्पादन किया गया, जबकि रूस ने डोनबास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सटीक रणनीति अपनाकर सफलता पा ली है। इसी कारण रूस अब डोनबास में सामरिक सफलता प्राप्त कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने बढ़त बना ली है और फिलहाल यूक्रेनी सेना पर हावी नजर आ रही है। रूस ने यूक्रेन में सफलता अपने बहुत से संसाधनों को दांव पर लगाकर पायी है। रूस ने लुहांस्क ओब्लास्ट के 90 फीसदी से अधिक क्षेत्र  को नियंत्रित कर लिया है और अगले दो सप्ताह में पूर्ण नियंत्रण की संभावना है। यूक्रेन में  किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए रूस को काफी जनशक्ति और उपकरणों के भारी निवेश की आवश्यकता होगी । इसमें अभी और समय लगेगा । रूस व यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष 100वें दिन तक पहुंच गया है। यह लड़ाई गत 24 फरवरी को शुरू हुई थी, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी